
दिल्ली में पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण से मिले चंद्रबाबू नायडू, राज्य के विकास के लिए मांगा फंड
AajTak
सीएम नायडू ने केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश को लेकर की गई घोषणाओं पर आभार जताया. उन्होंने कुछ मुद्दों पर जल्द कार्रवाई के लिए अपना अनुरोध दोहराया. नायडू ने अनुरोध किया कि पोलावरम परियोजना के लिए धन जारी करने से संबंधित प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में पारित किया जाए. इससे निर्माण अवधि का सदुपयोग करने और परियोजना को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी.
टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य मंत्री पेम्मासानी भी नायडू के साथ दिल्ली में पीएम मोदी से मिले.
केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश को विशेष वित्तीय सहायता दिए जाने के बाद यह टीडीपी प्रमुख और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात थी. टीडीपी के अनुसार, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान कई प्रमुख मुद्दे उठाए.
पोलावरम परियोजना के लिए धन जारी करने का अनुरोध
सीएम नायडू ने केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश को लेकर की गई घोषणाओं पर आभार जताया. उन्होंने कुछ मुद्दों पर जल्द कार्रवाई के लिए अपना अनुरोध दोहराया. नायडू ने अनुरोध किया कि पोलावरम परियोजना के लिए धन जारी करने से संबंधित प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में पारित किया जाए. इससे निर्माण अवधि का सदुपयोग करने और परियोजना को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी.
तटीय क्षेत्रों के विकास के लिए मांगा फंड
सीएम नायडू ने अमरावती में कार्यों के लिए वार्षिक बजट के अनुसार बहुपक्षीय समर्थन जल्द जारी करने का अनुरोध किया. उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को दोहराया और इसके तहत समर्थन का अनुरोध किया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









