
दिल्ली में नाइट ड्यूटी में तैनात ASI ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
AajTak
दिल्ली में नाइट ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली. अधिकारी ने कहा, 'तड़के तीन बजे रामअवतार ने प्रेम सिंह को बताया कि वह 10 मिनट आराम करना चाहता है और बैरिकेड के पास खड़ी अपनी कार में बैठने चला गया.' अधिकारी ने कहा, 'जब प्रेम सिंह कुछ देर बाद वापस गए तो रामअवतार मृत पाए गए. उनके सिर में गोली लगी थी.
दिल्ली पुलिस में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में ड्यूटी के दौरान खुद को सिर में गोली मार ली.
एक अधिकारी ने बताया कि एएसआई रामअवतार और सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह बीपी मार्ग पर रात्रि पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे. अधिकारी ने कहा, 'तड़के तीन बजे रामअवतार ने प्रेम सिंह को बताया कि वह 10 मिनट आराम करना चाहता है और बैरिकेड के पास खड़ी अपनी कार में बैठने चला गया.'
अधिकारी ने कहा, 'जब प्रेम सिंह कुछ देर बाद वापस गए तो रामअवतार मृत पाए गए. उनके सिर में गोली लगी थी.' उन्होंने बताया कि उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी पास में पड़ी मिली.
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ के मूल निवासी रामअवतार 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे और वर्तमान में कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में तैनात थे. अधिकारी ने कहा, एएसआई के परिवार को उनकी मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस 'घातक कदम' के पीछे के कारण की जांच की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











