
दिल्ली में दो बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, महिलाओं को चाकू-पिस्टल दिखाकर करते थे लूट
AajTak
दिल्ली में महिलाओं के गले पर चाकू और पिस्टल रखकर सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. वो दिल्ली में अकेली जा रही महिलाओं को निशाना बनाते थे और उनसे गोल्डन ज्वेलरी लूटकर फरार हो जाते थे.
दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. ये बदमाश सड़कों, गलियों में अकेली जा रही महिलाओं को निशाना बनाते थे और हाथ में चाकू लेकर महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक से फरार हो जाते थे.
इन बदमाशों की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने इनकी पहचान कर अब गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश बाइक से जाते हैं और रास्ते में उन्हें जो महिला अकेली जाती हुई दिखाई देती है, तो उसके सामने बाइक रोककर महिला के गले पर चाकू या पिस्टल रखकर जबरदस्ती सोने की चेन छीनते हैं. तब तक दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट रखता है और वो तुरंत दौड़कर बाइक पर बैठ जाता है और वो दोनों फरार हो जाते थे.
दिल्ली: खुद को पुलिस और जवान बताकर दो लुटेरों ने महिला को कार में बैठाया, लूट लिए मंगलसूत्र और ATM कार्ड
दोनों बदमाशों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा केस
ऐसा उन्होंने एक नहीं महिलाओं के साथ किया था. जब इन दोनों का चेहरा सामने आया तो दिल्ली के वेस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर ठाकुर सिंह की टीम ने एनकाउंटर के बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों बदमाशों की पहचान विकास और राकेश के तौर पर हुई है. इनके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











