
दिल्ली में दयालपुर में भरभराकर गिरी बहुमंजिला इमारत, 4 लोगों की मौत
AajTak
दिल्ली के दयालपुर में एक 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हुई. अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक, देर रात ढाई बजे 4 मंजिल बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. देखें न्यूज बुलेटिन.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











