
दिल्ली में तेज रफ्तार BMW कार ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी, वॉक करने निकले चार लोग गंभीर रूप से घायल
AajTak
साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां BMW कार ने सियाज कार को टक्कर मार दी. सियाज कार का बैलेंस बिगड़ा और उसने राह चलते चार लोगों को कुचल दिया. सभी को अस्पताल भेजा गया है. BMW कार चला रही महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-2 इलाके में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आने से पैदल चल रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. कार चलाने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है. उसका मेडिकल करवाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी. हादसे में घायल हुए लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, घायलों की पहचान यशवंत नलवाडे (58), देवराज मधुकर (50), मनोहर (62) और नितिन कोल्हापुरी के रूप में हुई है. ये लोग रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले थे. उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.
पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार को एक महिला चला रही थी. तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी मारुति सियाज को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति सियाज ने रास्ते में पैदल चल रहे चारों को चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी, जिससे ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. BMW कार महक नाम की महिला चला रही थी. पति बिजनेसमैन है.
'सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मारी'
डीसीपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. सियाज कार में कोई सवार नहीं था. इस बारे में कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया. मौके पर दो वाहन बीएमडब्ल्यू (DL7CR 7722) और सियाज (DL 3CCS 4068) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाए गए. सियाज कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसमें तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मारी.
'होटल में रुके थे घायल लोग'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











