
दिल्ली में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व बेड्स को किया गया कम
AajTak
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों और इलाज के लिए अस्पताल में हो रही बेड्स किल्लत के चलते दिल्ली सरकार ने अहम आदेश दिया है. दिल्ली सरकार ने बताया है कि कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कोरोना के लिए आरक्षित बेड्स की संख्या को कम कर दिया गया है.
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों और इलाज के लिए अस्पताल में हो रही बेड्स किल्लत के चलते दिल्ली सरकार ने अहम आदेश दिया है. दिल्ली सरकार ने बताया है कि कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कोरोना के लिए आरक्षित बेड्स की संख्या को कम कर दिया गया है. इससे डेंगू के मरीजों के लिए ज्यादा बेड्स बढ़ सकेंगे. लोकनायक अस्पताल में कोरोना के लिए रिजर्व 700 बेड्स की संख्या 450 कर दी गई है. यानी 250 बेड्स डेंगू के इलाज के लिए बढ़ाए जा सकेंगे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











