
दिल्ली में डबल मर्डर! दोस्त बने जानी दुश्मन, संदीप और आरिफ ने चाकू मारकर ले ली एक दूसरे की जान
AajTak
वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में दो दोस्तों संदीप और आरिफ ने चाकू मारकर एक दूसरे की जान ले ली. दोनों ने एक पार्क में झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे और आपस में अच्छे दोस्त थे.
कई बार देखने को मिलता है कि जिगरी दोस्तों की जोड़ी किसी मामूली बहस के चलते जानी दुश्मन बन गई. कभी किसी बहस के चलते तो कभी अहम के चलते लोग रिश्ते, मर्यादा और इंसानियत सब भूल जा रहे हैं.. ताजा मामला वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है. यहां देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई है जहां दो पक्के दोस्तों ने ही एक दूसरे को मार डाला.
सूचना मिलते ही मौके पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना की पुलिस पहुंच गई. मामले की छानबीन शुरू की गई. पता चला कि दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात ख्याला थाना के पास की है.
मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है. यह दोनों ख्याला बी ब्लॉक के रहने वाले थे. मालूम हुआ कि एक ही गली में दोनों परिवार के साथ रहते हैं. दोनों शादी शुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों आपस में गहरे दोस्त थे. साथ में उठना बैठना था. संदीप का प्रॉपर्टी का बिजनेस था जबकि ख्याला में पहले वह जिन ट्रेनर भी रह चुका है. घटना के समय दोनों एक पार्क में थे. दोनों की बॉडी दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजी गई है.
अभी हत्या की वजह साफ नहीं है और पुलिस परिवार वाले से बात कर आखिर वजह का पता लगाने मे जुटी है. हालांकि, दोनों हीं परिवार की तरफ से कोई बात करने को तैयार नहीं है.
बता दें कि सप्ताहभर पहले ही दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया था. यहां एक महिला और उसकी 6 महीने की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला की पहचान सोनल के रूप में हुई है जबकि बच्ची का नाम यशिका था. पुलिस के मुताबिक, सोनल अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव-इन में रहती थी. हाल ही में दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद सोनल अपनी दोस्त रश्मि के घर मजनू का टीला में रहने के लिए आ गई थी. घटना के वक्त रश्मि घर पर नहीं थी. पुलिस को शक है कि इसी दौरान निखिल वहां पहुंचा और गुस्से में आकर सोनल पर चाकू से हमला कर दिया. मामले की जांच अभी जारी है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











