
दिल्ली में ट्रैक्टर ने 2 साल के बच्चे को रौंदा, स्कूटी फिसलने से पहिये के नीचे आया मासूम
AajTak
दिल्ली में एक ट्रैक्टर ने दो साल के मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक गली में जब ट्रैक्टर गुजर रहा था उसी दौरान स्कूटी फिसलने से बच्चा ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया. कुचले जाने के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
राजधानी दिल्ली में एक ट्रैक्टर ने दो साल के मासूम बच्चों को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना भजनपुरा इलाके की है जहां एक शख्स अपनी बेटे के साथ किसी काम से बाहर जा रहा था उसी दौरान ट्रैक्टर ने कुचल दिया. बता दें कि दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर के चलने पर रोक है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक सुभाष मोहल्ले में एक पिता अपनी बेटी और 2 साल के बेटे के साथ किसी निजी कार्य के लिए घर से बाहर निकला था.
घर से कुछ ही दूरी पर एक ट्रैक्टर को ओवर टेक करते वक्त स्कूटी फिसल गयी और आगे बैठा 2 साल का मासूम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया. वहां मौजूद राहगीरों ने बच्चे और पिता को उठाया और तुरंत बच्चे को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.
जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने कहा कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है. डीसीपी ने कहा कि मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है.
चालक की पहचान इदरीश के तौर पर हुई है. वह दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है. लोगों ने बताया की गलियों में यह बहुत तेजी से ट्रैक्टर ट्रॉली को ले जाते हैं जिससे कहीं ना कहीं ऐसी घटना हो जाती है. (इनपुट - इसरार अहमद)

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






