
दिल्ली में जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन... पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए 28 छात्र
AajTak
लेफ्ट से जुड़े छात्र वसंत कुंज नॉर्थ थाने की ओर मार्च करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेएनयू वेस्ट गेट पर रोक दिया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया. इनमें 19 पुरुष और 9 महिला छात्र शामिल हैं.
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चल रहे चुनावी विवाद के बीच शनिवार शाम छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, लेफ्ट से जुड़े छात्र वसंत कुंज नॉर्थ थाना (PS Vasant Kunj North) की ओर मार्च करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेएनयू वेस्ट गेट पर रोक दिया.
इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया. इनमें 19 पुरुष और 9 महिला छात्र शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए छात्रों में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुन्तिया फातिमा भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि शाम करीब 6 बजे 70–80 छात्र वेस्ट गेट पर एकत्र हुए और बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन की कोशिश की.
पुलिस ने पहले ही इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी ताकि छात्र नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर न बढ़ें, लेकिन उन्होंने बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और कई ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान छह पुलिसकर्मी चार पुरुष और दो महिला घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया.
छात्रों ने पुलिस पर लगाए आरोप
जेएनयू के लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि पुलिस भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध छात्र संगठन एबीवीपी (ABVP) के छात्रों को संरक्षण दे रही है और उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही. छात्रों ने कहा कि दशहरे के दिन जेएनयू कैंपस में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच झड़प हुई थी, लेकिन पुलिस ने केवल एकतरफा कार्रवाई की.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










