दिल्ली में जिस दीवार पर उभरी खाटू श्याम की आकृति.... काले पेंट से रंगी गई, भक्तों में गुस्सा
AajTak
उत्तर पूर्वी स्थित हर्ष विहार इलाके में पांच दिन पहले एक खाली प्लॉट की दीवार पर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा उभरी हुई दिखाई दी थी. उस खाली प्लॉट के मालिक ने पुलिस प्रशासन के सामने ही दीवर पर काले रंग पेंट करा बाबा की प्रतिमा को दबाने का प्रयास किया. जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है.
राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी स्थित हर्ष विहार इलाके में पांच दिन पहले एक खाली प्लॉट की दीवार पर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा उभरी हुई दिखाई दी थी. जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी.
भक्तों का कहना है कि बाबा ने साक्षात दर्शन दिए थे. जिसके बाद भजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई और हर्ष विहार का नाम बदलकर खाटू श्याम धाम रख दिया गया है. लेकिन उस खाली प्लॉट के मालिक ने दीवार पर काला रंग करवा दिया. जिसकी वजह से लोगों में गुस्से का माहौल है.
बता दें, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रतिमा के ठीक नीचे दरबार लगा दिया था. बताया जा रहा है कि जिस खाली प्लॉट की दीवार पर बाबा खाटू श्याम की प्रतीमा उभरी थी वहां पर प्लॉट के मालिक ने पुलिस प्रशासन के सामने ही दीवर पर काले रंग पेंट करा बाबा की प्रतिमा को दबाने का प्रयास किया.
दीवार पर काला पेंट कराकर बाबा की प्रतिमा को दबाने का प्रयास
जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच बेहद आक्रोश की भावना फेल गई. बताया जा रहा है कि भीड़ देख प्लॉट का मालिक परेशान हो गया था. जिसके चलेत उसने यह किया. क्योंकि लोग यहां मंदिर बनाने की डिमांड करने लगे थे.
स्थानीय लोगों में प्लॉट के मालिक के खिलाफ गुस्से का माहौल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











