
दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक, वक्फ संशोधन कानून पर चर्चा करेंगे देशभर के मुस्लिम संगठन
AajTak
मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. हजारों की संख्या में देश के अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. जमीयत ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम संगठनों की दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है. ये बैठक मुस्लिमों की सर्वोच्च संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बुलाई है.
मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. हजारों की संख्या में देश के अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. जमीयत ने वक्फ संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
इस बैठक में वक्फ कानून के लागू होने और मुस्लिम समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा होगी. वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जमीयत की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और अगली रणनीति का ऐलान होगा.
यह भी पढ़ें: वक्फ कानून पर कोलकाता-भोपाल में प्रोटेस्ट, "वक्फ कानून पर कोलकाता-भोपाल में प्रोटेस्ट, जमीयत बोली- PM मोदी से करेंगे लॉ वापस लेने की मांग
दरअसल, वक्फ कानून में बदलाव को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है तो मुस्लिम संगठन भी इसके खिलाफ हैं. बताया जा रहा है कि जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक में वक्फ को लेकर एक अहम फैसला लिया जाएगा. बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि वक्फ कानून लागू होने के बाद इसका क्या असर होगा? मुस्लिम समाज की कैसे कानूनी मदद की जाएगी. इसका समाज पर क्या असर होगा. इसे देखते हुए कुछ फैसले लिए जाने हैं.
यह भी पढ़ें: Waqf Protest: 'पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होने देंगे वक्फ कानून', ममता बनर्जी की घोषणा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












