
दिल्ली में जनवरी से शुरू हो सकती है 'मोहल्ला' बस सर्विस, जानें क्या होगा खास
AajTak
2023-24 के दिल्ली बजट में घोषित 'मोहल्ला' बस सेवा का मकसद भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संकरी सड़कों वाले इलाकों में अंदर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नौ मीटर छोटी इलेक्ट्रिक बसें संचालित करना है. इन बसों को विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है.
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार की 'मोहल्ला' बस सेवा मंजूरी मिलने के बाद अगले साल जनवरी में शुरू की जा सकती है. दरअसल, 2023-24 के दिल्ली बजट में घोषित 'मोहल्ला' बस सेवा का मकसद भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संकरी सड़कों वाले इलाकों में अंदर तक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नौ मीटर छोटी इलेक्ट्रिक बसें संचालित करना है. इन बसों को विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है.
परिवहन मंत्री ने बताया, "नौ मीटर बसों की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की संभावना है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को ऐसी बसें सप्लाई करने वाली एक कंपनी को छोड़कर, किसी भी कंपनी के पास ऐसी बसें तैयार नहीं हैं."
गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आपूर्ति करने से पहले, एक प्रोटोटाइप बनाया जाता है और प्रमाणन एजेंसियां इसकी सड़क योग्यता का आकलन करती हैं. सड़क योग्यता प्रमाणित होने के बाद, उन्हें (बसों को) परिवहन विभाग को दिया जाता है और वह निरीक्षण करता है. फिर परीक्षण होता है."
उन्होंने कहा, "हमने ओईएम के साथ बैठक की और हमें जनवरी तक बसों की पहली खेप मिलने का भरोसा है. एक बार जब हम उन्हें प्राप्त कर लेंगे, तो हम उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे और दिल्ली के लोगों को समर्पित करेंगे."
इन इलाकों में चलेंगी ये बसें
अधिकारियों के मुताबिक, इन बसों को चलाने के लिए बाहरी दिल्ली, संगम विहार, देवली, छतरपुर, वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी और नजफगढ़ जैसे कुछ क्षेत्रों की पहचान की गई है क्योंकि उनके पास बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशनों से उचित कनेक्टिविटी नहीं है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








