
दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 5 बार के MLA रहे मतीन अहमद ने छोड़ी पार्टी, AAP में हुए शामिल
AajTak
दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. सीलमपुर से पांच बार के विधायक रहे मतीन अहमद ने 'पंजे' का साथ छोड़ दिया है. मतीन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. उनके बेटे और बहू पहले ही AAP में शामिल हो चुके हैं.
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के सीनियर नेता मतीन अहमद ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है. वह पांच बार के विधायक रहे हैं. मतीन अहमद के बेटे और बहू पहले ही कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो चुके हैं.
मतीन अहमद सीलमपुर सीट से कांग्रेस के 5 बार के विधायक रहे. वह 1993 से लेकर 2013 तक लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे. उनके बेटे चौधरी जुबैर और बहू शगुफ्ता चौधरी 29 अक्टूबर को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. उनकी बहू शगुफ्ता दिल्ली की पार्षद हैं.
दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे मतीन अहमद
मतीन अहमद दिल्ली वक्फ बोर्ड के दो बार चेयरमैन रहे. जब 2004 में हारुन यूसुफ का कार्यकाल खत्म हुआ, उसके बाद मतीन अहमद को अध्यक्ष बनाया गया और फिर दूसरी बार 2009 में भी वो दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे. इसके अलावा कांग्रेस की सरकार में उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी.
सीलमपुर में मजबूत हुई AAP
मतीन अहमद को सीलमपुर इलाके में काफी लोकप्रिय चेहरा माना जाता है. यहां 2015 और 2020 के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की, लेकिन इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था, जिससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा दांव चला गया है. मतीन अहमद के पार्टी में शामिल होने से AAP की ताकत सीलमपुर में बढ़ी है. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि मतीन फैमिली के पार्टी में शामिल होने से कई मुस्लिम नेता नाराज भी हैं. खैर अब देखना होगा कि कांग्रेस यहां से किस चेहरे को उतारती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











