
दिल्ली में चाकू मारकर कुत्ते की हत्या, हमलावर की जानकारी देने पर मिलेगा 50,000 का इनाम
AajTak
दिल्ली में अज्ञात शख्स ने दो कुत्तों को चाकू मार दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. कुत्तों पर हमले के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने आरोपियों को लेकर जानकारी देने वालों के लिए 50 हजार रुपये इनाम का ऐलान किया है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में दो आवारा कुत्तों पर चाकू से हमले किए गए जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है. कुत्तों पर हमले के बाद आरोपियों की पहचान के लिए PETA इंडिया ने 50,000 तक के इनाम की घोषणा की है.
PETA ने की इनाम की घोषणा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन PETA इंडिया के अनुसार, पहली घटना गुरुवार रात हुई, जब एक कुत्ते पर चाकू से हमला किया गया. घायल कुत्ते का इलाज चल रहा है. दूसरी घटना शुक्रवार रात को हुई, जिसमें एक अन्य कुत्ते पर चाकू से हमला किया गया और उसकी मौत हो गई. दोनों मामलों में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ वेलकम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस उन्हें ढूंढने में जुटी हुई है.
PETA ने की अपील
PETA इंडिया के कॉर्डिनेटर सुनयना बसु ने कहा, 'जो लोग जानवरों के साथ क्रूरता करते हैं, वो अक्सर इंसानों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. सभी की सुरक्षा के लिए, लोगों को इस मामले के बारे में जो कुछ भी पता है, उसे साझा करना चाहिए और पुलिस को ऐसी क्रूरता की सूचना देनी चाहिए.'
PETA ने यह भी कहा है कि जो कोई भी आरोपियों की पहचान कर पुलिस की जांच में मदद करेगा, उसे 50,000 तक का इनाम दिया जाएगा. PETA ने कहा कि पशु क्रूरता के दोषियों को इलाज और डॉक्टर के परामर्श की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि इस तरह के क्रूर कृत्य गहरे मानसिक बीमारियों का संकेत हो सकते हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








