
दिल्ली में गिरी 4 मंजिला इमारत, मुर्शिदाबाद हिंसा पर VHP का प्रदर्शन; देखें नॉनस्टॉप खबरें
AajTak
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हुो गई. वहीं, बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मालदा का दौरा किया और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की. मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











