
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 14 साल बाद सबसे गर्म रात, सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रहा पारा
AajTak
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में पिछली सबसे गर्म रात 3 जून, 2010 को दर्ज की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. IMD के एक अधिकारी ने कहा कि इस रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए दिल्ली के बेंचमार्क सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी के 1969 तक के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया.
दिल्ली में बुधवार को 14 साल बाद सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान औसत से 4.8 डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में पिछली सबसे गर्म रात 3 जून, 2010 को दर्ज की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. IMD के एक अधिकारी ने कहा कि इस रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए दिल्ली के बेंचमार्क सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी के 1969 तक के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया.
अधिकारी ने कहा, 'इसके साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान जून महीने के लिए अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. मौजूदा लू की स्थिति के कारण दिल्ली 'ऑरेंज' अलर्ट पर है.' 12 मई से शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है.
16 दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस IMD के आंकड़ों के अनुसार, इन 36 दिनों में शहर में 16 दिन ऐसे रहे जब पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा या उससे अधिक रहा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को शहर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है.
उधर गर्मी से दिल्ली के अस्पतालों में हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों में वृद्धि देखी जा रही है. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अधिकारियों ने पिछले दो दिनों में 22 रोगियों को भर्ती किया. इसमें पांच मौतें हुई हैं और 12 से 13 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.
सफदरजंग अस्पताल में हीटस्ट्रोक के कुल 60 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 42 को भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने छह लोगों की मौत की सूचना दी है, जिनमें एक 60 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय पुरुष शामिल हैं, जिनकी मंगलवार को मौत हो गई.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







