
दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण... रेड जोन में 14 AQI स्टेशन, नोएडा भी खतरे के निशान पर
AajTak
तापमान में गिरावट और कोहरे की स्थिति के कारण दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, शहर के 14 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्टेशन 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गए हैं, जबकि पड़ोसी शहर नोएडा भी 'गंभीर' श्रेणी की ओर बढ़ रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का संकट बढ़ गया है. तापमान में गिरावट और कोहरे की वजह से शहर की हवा की गुणवत्ता बिल्कुल खराब हो चुकी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली में 14 AQI स्टेशन 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किए गए हैं. नोएडा भी 'गंभीर' श्रेणी की ओर बढ़ रहा है.
दक्षिण दिल्ली का नेहरू नगर (लाजपत नगर) सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां AQI 436 दर्ज किया गया है. सिरीफोर्ट भी 'गंभीर' श्रेणी में है.
सीपीसीबी डेटा के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार चला गया है.
इन सभी इलाकों में AQI का लेवल 401 से 500 के बीच है, जिसे 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में माना जाता है, जो स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों पर गंभीर प्रभाव डालता है.
मौसम की स्थिति और प्रदूषण में बढ़ोतरी
तापमान में गिरावट और कोहरे की स्थितियों के कारण दिल्ली में प्रदूषण का संकट गहरा गया है. कम तापमान और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक तत्व सतह के पास जमा हो जाते हैं और दूर नहीं छंट पाते हैं. इस मौसम संबंधी बदलाव ने प्रदूषकों को फंसा लिया है, जिससे वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है. यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










