
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग फेल? बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ट्रायल से क्या हासिल हुआ IIT कानपुर ने बताया
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने क्लाउड सीडिंग की. लेकिन यह कोशिश बेनतीजा रही. इस बीच मौसम वैज्ञानिक डॉ. अक्षय देओरास का कहना है कि फिलहाल मौसम की स्थिति इसके अनुकूल नहीं है. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल रेन तभी संभव है जब बादलों में पर्याप्त नमी और ऊर्ध्वाधर विकास हो जो अभी दिल्ली में नहीं है.
राजधानी दिल्ली प्रदूषण की मोटी परत में घिरी है और सरकार आर्टिफिशियल रेन (कृत्रिम वर्षा) को एक आखिरी विकल्प के रूप में देख रही है. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी क्लाउड सीडिंग का समय बिल्कुल सही नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ रीडिंग (यूके) के रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. अक्षय देओरास बताते हैं कि क्लाउड सीडिंग एक ऐसी तकनीक है जिससे उन बादलों से बारिश कराई जाती है जिनमें पहले से पर्याप्त नमी मौजूद हो. डॉक्टर अक्षय के मुताबिक यह साफ आसमान से बारिश नहीं करा सकती.
इस प्रक्रिया में पहले संभावित वर्षा वाले बादलों की पहचान की जाती है. फिर विमान से सिल्वर आयोडाइड, सोडियम क्लोराइड या कैल्शियम क्लोराइड जैसे रसायन बादलों के भीतर छोड़े जाते हैं, जिससे जलवाष्प छोटे-छोटे बूंदों में संघनित होकर वर्षा बन सके.
कब सफल होती है यह प्रक्रिया
डॉ. देओरास के अनुसार, क्लाउड सीडिंग तीन प्रकार के बादलों में की जा सकती है. पहला जब जमीन के पास के गर्म बादल हों. दूसरा जब गहराई वाले बादल जो तूफानी बादलों में बदल सकते हैं और तीसरा ऊंचाई पर ठंडे बादल मौजूद हों. लेकिन यह तभी असरदार होती है जब वायुमंडल में पर्याप्त नमी और बादलों में ऊर्ध्वाधर विकास (vertical development) हो.
डॉक्टर देओरास के मुताबिक आदर्श स्थिति तब होती है जब वातावरण में भरपूर नमी हो और बादल स्वाभाविक रूप से बारिश के लिए विकसित हो रहे हों. जैसे मानसून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के दौरान दिल्ली-एनसीआर में होता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







