
दिल्ली में कोरोना मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी, लेकिन मंडरा रहा तीसरी लहर का खतरा!
AajTak
AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के 6 से 8 हफ़्ते में तीसरी लहर आने के बयान पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम सभी अगर मास्क पहनें तो कोरोना लहर से बच सकते हैं.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगभग थम चुकी है. लेकिन तीसरी लहर की आशंका से अभी भी लोग असमंजस में हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना के केस कम हो गए तो ऐसा बिल्कुल नहीं है कि दोबारा कोरोना केस नहीं बढ़ेंगे. जब दिल्ली में दूसरी लहर आई थी, उससे पहले 100 से कम केस दर्ज हो रहे थे तो लोगों को लगने लगा कि कोरोना ख़त्म हो गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिल्ली कोरोना अपडेट
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











