
दिल्ली में कोरोना की सुपरस्पीड, 6 महीने का टूटा रिकॉर्ड; ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट नई लहर की वजह
AajTak
इससे पहले 4 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के 2,272 केस मिले थे. जबकि 20 लोगों की मौत हुई थी. 25 जून के बाद से बुधवार को कोरोना से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इससे पहले 25 जून को 6 लोगों की मौत हुई थी. मंगलवार को भी दिल्ली में 1,506 केस सामने आए थे. जबकि तीन लोगों की मौत हुई है. पॉजिटिविटी रेट भी 10.69% थी.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोन के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं. यहां बुधवार को 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं महामारी से 5 लोगों की मौत भी हुई है. राजधानी में 6 महीने बाद इतने केस दर्ज किए गए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 2,073 केस मिले. पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 11.64% पहुंच गया. इससे पहले 24 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 11.79% था. दिल्ली में लगातार तीसरे दिन पॉजिटिविटी रेट 10% के ऊपर रहा.
4 फरवरी को मिले थे इतने केस
इससे पहले 4 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के 2,272 केस मिले थे. जबकि 20 लोगों की मौत हुई थी. 25 जून के बाद से बुधवार को कोरोना से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इससे पहले 25 जून को 6 लोगों की मौत हुई थी. मंगलवार को भी दिल्ली में 1,506 केस सामने आए थे. जबकि तीन लोगों की मौत हुई है. पॉजिटिविटी रेट भी 10.69% थी. एक हफ्ते से तेजी से बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट अब तक दिल्ली में कोरोना के 19,60,172 केस सामने आ चुके हैं. जबकि 26,321 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट काफी तेजी से बढ़ा है. सोमवार को दिल्ली में 11.41% पॉजिटिविटी रेट के साथ 822 केस मिले थे. जबकि 2 लोगों की मौत हुई थी. इससे पहले रविवार को कोरोना के 1,263 केस मिले थे, जबकि पॉजिटिविटी रेट 9.35 % था.
शनिवार को दिल्ली में कोरोना के केस 1333 आए थे. तब पॉजिटिविटी रेट 8.39% था, जबकि 2 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को कोरोना के 1,245 केस आए थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.36 था. गुरुवार को 1128 केस दर्ज किए गए थे. पॉजिटिविटी रेट 6.56% था.
कब कितने आए केस?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








