
दिल्ली में कार चालक की दादागिरी! ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटका कर 100 मीटर घसीटा- Video
AajTak
दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट क्रॉसिंग से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान लटके हुए हैं. लेकिन कार रुक नहीं रही है. करीब 100 मीटर जाकर कार चला रहा शख्त ब्रेक लगाकर दोनों को गिरा देता और फिर फरार हो जाता है.
दिल्ली के बेर सराय रेड लाइट क्रॉसिंग से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कार के बोनट पर लटके हुए हैं, जबकि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा है और उनसे बचने की कोशिश कर रहा है. यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: रविवार को दिल्ली में सस्ता तो बैंगलोर में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर का रेट
दिल्ली के बेर सराय की यह वीडियो राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर रही है. वीडियो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ही नहीं सुरक्षित है तो आम लोगों का क्या होगा?
बोनट पर लटके हैं पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार है. कार यू टर्न हो रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस के दो जवान कार को रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन कार वाला रुकता नहीं है. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक जाते हैं. इसके बावजूद भी कार सवार नहीं रुकता है और पुलिसकर्मियों को लटका कर करीब 100 मीटर जाता है. फिर ब्रेक लगा देता है, जिससे ट्रैफिक पुलिस का एक जवान गिर जाता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर पवन शौकीन ने दिल्ली में कराई थी फायरिंग, बिजनेसमैन से मांगे थे 15 करोड़

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










