
दिल्ली में करीब 6 लाख आवारा कुत्ते, 7 साल से नहीं हुई जनगणना, शैली ओबेरॉय ऐसे दूर करेंगी समस्या
AajTak
दिल्ली के वसंत कुंज में बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना पर मेयर शैली ओबेरॉय काफी गंभीर नजर आ रही हैं. वह इस मुद्दे पर लगातार बैठक कर रही हैं. उन्होंने गुरुवार को भी अफसरों और एमसीडी से जुड़े एनजीओ के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में डॉग स्टरलाइजेशन को ज्यादा प्रभावी बनाने पर जोर दिया है.
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने गुरुवार को सिविक सेंटर में शहर में आवारा जानवरों के मुद्दे पर बैठक के दौरान बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एमसीडी की पिछली सरकारों ने दिल्लीवासियों को आवारा जानवरों से राहत दिलाने के लिए काम करना तो दूर जनगणना भी नहीं करवाई. वहीं, दिल्ली में डॉग स्टरलाइजेशन को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए योजना में आरडब्ल्यूए और डॉग लवर को शामिल किया जाएगा.
मेयर ने कहा कि वह वसंत कुंज की घटना से चिंतित हैं. उन्हें जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने अफसरों की एक आपात बैठक बुलाई. इसके बाद उन्होंने स्ट्रीट डॉग्स के स्टरलाइजेशन के लिए एमसीडी से जुड़े हुए एनजीओ से भी मुलाकात की है.
दरअसल पिछले दिनों वसंत कुंज के सिंधी कैंप में आवारा कुत्तों ने कहर बरपाते हुए 2 दिनों में दो मासूमों को नोच डाला था. वसंत कुंज घटना को लेकर मेयर ने बताया कि बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है. अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि घटना आवारा कुत्तों के कारण या किसी अन्य कारणों से हुई है.
एनजीओ के लिए बुनियादी ढांचों की कमी
मेयर ने बताया कि गैर-सरकारी संगठनों के लिए बुनियादी ढांचे की कमी समेत वर्तमान प्रणाली में कई खामियां सामने आई हैं. दिल्ली में लगभग 6 लाख आवारा कुत्ते हैं. पिछले 7-8 वर्षों में कोई जनगणना नहीं की गई है. इसके अलावा स्टरलाइजेशन के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए. वर्तमान में शहर में 20 स्टरलाइजेशन केंद्र हैं, जिनमें से 16 ही एक्टिव हैं. स्टरलाइजेशन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए काम किया जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











