Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
दिल्ली में कचरे का ढेर कम करेगी 'इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट', 2023 तक तैयार होने की उम्मीद

दिल्ली में कचरे का ढेर कम करेगी 'इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट', 2023 तक तैयार होने की उम्मीद

AajTak
Sunday, May 01, 2022 01:11:23 PM UTC

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) एक ऐसे लैंडफिल साइट को तैयार कर रही है, जो ओखला में बन रहा है. इसके अलावा ओखला में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी तैयार हो रहा है.

दिल्ली में तीन लैंडफिल साइट हैं. गाजीपुर, ओखला और भलस्वा में 253 लाख टन कचरे का अनुमान लगाया जाएगा. आंकड़ों के अनुसार, इन तीनों साइटों से केवल 10% कचरे को अलग किया जाता है. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) कचरा प्रबंधन के लिए एक उचित योजना बनाकर अपशिष्ट पदार्थों का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. सिविक एजेंसी कचरे का उचित प्रबंधन करने के लिए 'इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट' की स्थापना की ओर तेजी से बढ़ रही है. यह कदम मौजूदा लैंडफिल साइट से कचरे के ढेर को कम करने में भी मदद कर रहा है.

 पारंपरिक कचरे का निपटान ओखला लैंडफिल साइट एसडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में लगभग 47 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है. इसके साथ ही सिविक एजेंसी को एक और नई लैंडफिल साइट स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित की गई है. SDMC ने मौजूदा लैंडफिल साइट को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की योजना बनाई है और इस साइट पर पारंपरिक कचरे को अलग करने के लिए 2500 टन प्रति दिन क्षमता की 25 ट्रोमेल मशीनें भी लगाई गई हैं. इस लैंडफिल साइट पर 51 लाख मीट्रिक टन कचरे को अलग करने का पारंपरिक तरीका दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.

 ओखला में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट ओखला के तहखंड में नया वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने का काम तेजी से चल रहा है. एक बार चालू होने के बाद, यह सुविधा हर दिन 2000 टन कचरे का निपटान करने और 25 मेगावाट बिजली पैदा करने में सक्षम होगी. इस प्लांट का निर्माण कार्य इस साल सितंबर तक पूरा होने की संभावना है. वर्तमान में, ओखला लैंडफिल साइट पर प्रति दिन 1600 टन अपशिष्ट पदार्थों के निपटान की क्षमता वाला एक अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र चालू है.

ओखला में नए इंजीनियर्ड लैंडफिल साइट की स्थापना डीडीए ने एसडीएमसी को नए साइट के निर्माण के लिए तहखंड (ओखला) में 47.5 एकड़ भूमि आवंटित की थी, जिसमें से 27.3 एकड़ जमीन पर करीब 42.3 करोड़ रुपये की लागत से साइट का निर्माण हो रहा है. इस ई-एसएलएफ का उपयोग ओखला स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और तहखंड स्थित निर्माणाधीन कचरे से एनर्जी प्लांट द्वारा प्रतिदिन 3600 मीट्रिक टन कचरे के प्रसंस्करण के बाद अनुमानित 360 मीट्रिक टन राख के निपटान के लिए किया जाएगा. इस साइट का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.  इंडो एनवायरो इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन के साथ MoU एसडीएमसी ने ओखला में संचालित कंपोस्टिंग प्लांट में बायो सीबीजी और कम्पोस्ट का उत्पादन करने के लिए इंडो एनवायरो इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 300 टीपीडी कचरे का निपटान किया जाएगा. बाद में इस प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 500 टीपीडी की जाएगी. मौजूदा प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 200 टन कूड़ा निस्तारण की है.

 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में कितनी सच्चाई? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

दिल्ली में पकड़े गए हथियारों के पीछे शाहबाज अंसारी के इंटरनेशनल सिंडिकेट का खुलासा, ISI से कनेक्शन!

दिल्ली में अत्याधुनिक हथियारों के रैकेट के पीछे इंटरनेशनल आर्म्स सप्लायर शाहबाज अंसारी का बड़ा सिंडिकेट सामने आया है, जिसके तार पाकिस्तान और ISI से जुड़े बताए जा रहे हैं. कौन है ये शाहबाज अंसारी? जानें पूरी कहानी.

भारत में शराब इंडस्ट्री पर ईरान युद्ध का असर, इस 'वजह' से बढ़ सकती हैं कीमतें

ईरान युद्ध का असर अब कई सेक्टर्स में साफ दिखने लगा है. गैस की कमी से कांच की बोतलों का उत्पादन घटा है, वहीं एल्युमीनियम कैन की सप्लाई भी प्रभावित हुई है. इस वजह से शराब कंपनियां कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं. आने वाली गर्मियों में बीयर की मांग के बीच यह संकट गहराने की आशंका है.

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या तोहफा दिया? देखें खबरदार

सबसे पहले बात सर्वदलीय बैठक की. जिसमें जब ईरान युद्ध में पाकिस्तान की तरफ से मध्यस्थता करने का मुद्दा उठा तो विदेश मंत्री ने बहुत तीखा बयान दिया. सूत्रों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में जयशंकर ने कहा कि हम दलाल देश नहीं हो सकते. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान का इस्तेमाल साल 1981 से करता आ रहा है.

मुंबई में 85 लोग चाहते हैं हरीश राणा जैसी मौत! दर्द के साथ मुश्किल हुआ जीना

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या हादसे की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए ‘लिविंग विल’ दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बीएमसी ने सभी वार्डों में कस्टोडियन नियुक्त किए हैं. हालांकि प्रक्रिया के डिजिटलीकरण का काम अभी अधूरा है और इसे जल्द पूरा करने की तैयारी चल रही है.

'विपक्ष सरकार के साथ...', पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक के बाद क्या बोले रिजिजू?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच भारत की स्ट्रैटजी क्या होगी? भारत अगला कौन-सा कदम उठाएगा जिसकी वजह से गैस कि किल्लत और पेट्रोल डीजल की कमी न होने पाए. इसी पर आज सर्वदलीय बैठक हुई. देखें इस बैठक के बाद क्या बोले किरेन रिजिजू?

'जहां भी उसका अगला जन्म हो...', बेटे हरीश राणा की अंतिम विदाई पर बोले भावुक पिता

भारत में पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरिश राणा का निधन 13 साल की लंबी पीड़ा के बाद हो गया. दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार के दौरान भावुक माहौल रहा, लेकिन पिता ने लोगों से रोने से मना किया. परिवार ने उनके पांच अंग दान कर मानवता की मिसाल पेश की.

तेल अवीव और लेबनान से आजतक की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, देखें विशेष

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

Gold-Silver Rate: क्रैश हो रहे थे भाव... अब अचानक चांदी ₹11000 महंगी, सोना 5500 रुपये चढ़ा

Gold-Silver Rate Update: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लग गया. एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं का भाव तेज रफ्तार से भागा और चांदी तो झटके में 11,500 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई.

'क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा?', याचिकाकर्ता के पिता ने CJI के भाई को किया फोन, भड़के सूर्यकांत

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

'खा लयी सल्फास तुहाडे यार ने...', 12 सेकंड के वीडियो से पंजाब में सियासी तूफान, CBI जांच की मांग पर अड़े पीड़ित, CM बोले- नहीं होगी

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लालजीत सिंह भुल्लर को एक सरकारी अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत से पहले बनाए गए 12 सेकंड के वीडियो ने इस पूरे मामले को एक हाई-प्रोफाइल आपराधिक केस में बदल दिया है.

मोहम्मद यूनुस की 'PAK पॉलिसी' से दूरी बना रहा बांग्लादेश? नरसंहार दिवस पर PM तारिक रहमान ने दिए संकेत

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने ‘नरसंहार दिवस’ पर अपने संदेश में 1971 के इतिहास को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया. उनके इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि बीएनपी सरकार पाकिस्तान को लेकर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती अंतरिम सरकार के 'नरम रुख' से अलग नीति अपनाएगी.

यूपी के 12 जिलों में बड़ा एक्शन... 26 इंजीनियरों पर गिरी गाज, 12 हो गए सस्पेंड;जानिए वजह

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रयागराज, गोंडा-हापुड़-देवरिया... अब यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें, ‘पैनिक बाइंग’ कर रहे लोग

तेल और गैस को लेकर फैली गलत सूचनाओं ने कई प्रदेशों में अचानक मांग बढ़ा दी, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव दिखाई दिया. अधिकारियों ने स्थिति सामान्य बताते हुए लोगों से संयम रखने को कहा, कुछ स्थानों पर रसोई गैस की परेशानी और अवैध रिफिलिंग जैसे मामले भी सामने आए, जिन पर कार्रवाई की गई.

नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ... लंदन की कोर्ट से आई भगोड़े के लिए बुरी खबर, नहीं चली कोई दलील

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण मामले को दोबारा खोलने की याचिका खारिज कर दी. नीरव मोदी ने नए तथ्यों और मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों का हवाला दिया था, लेकिन अदालत ने इन्हें पर्याप्त नहीं माना.

मौसम का यू-टर्न! दिल्ली में आज फिर बारिश, तेज हवाएं और धूलभरी आंधी का अलर्ट

मार्च के महीने में आमतौर पर हल्की गर्मी और सूखा मौसम देखने को मिलता है, लेकिन इस बार दिल्ली का मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है. मौसम विभाग ने आज भी ऐसे ही बदले हुए मिजाज का अलर्ट जारी किया है.

कश्मीर में ईरान के नाम पर जुटा करोड़ों का चंदा, एजेंसियां अलर्ट, टेरर फंडिंग का खतरा

कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में 17.91 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया गया है, जिसमें अधिकांश दान शिया समुदाय से आया है. खुफिया एजेंसियां फंड के दुरुपयोग और कट्टरपंथी गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका जता रही हैं. लोगों को सीधे एंबेसी में दान करने की सलाह दी गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला

उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

Ram Navami पर शेयर करें ये मैसेज, खास अंदाज में दें रामनवमी की शुभकामनाएं

Ram Navami wishes in Hindi: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है. भगवान राम के जन्मदिन के अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को राम की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर रामनवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

रोजमर्रा के सामान से लेकर हवाई सफर तक महंगा... ईरान युद्ध से भारतीयों का बिगड़ा बजट!

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान जंग का असर अब भारत में साफ नजर आने लगा है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई चेन में बाधा के कारण देश में रोजमर्रा के सामान से लेकर हवाई किराए तक महंगे हो गए हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद यह असर और तेज हुआ है.

'हम दलाल देश नहीं हो सकते...', जंग में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर

केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित है और अतिरिक्त आपूर्ति रास्ते में है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर बुलाई गई यह सर्वदलीय बैठक लगभग डेढ़ घंटा चली. 

जानिए हरीश राणा के अंतिम सफर की दर्दनाक कहानी, देखें वारदात

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

महादेव बेटिंग केस: ED का बड़ा एक्शन, दुबई-दिल्ली में 1700 करोड़ की संपत्तियां जब्त

ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस में 1700 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं. दुबई से लेकर दिल्ली तक फैले इस नेटवर्क में अवैध कमाई को लग्जरी प्रॉपर्टी में लगाया गया. जांच में अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट के खेल का खुलासा हुआ है.

लड़खड़ाते कदम और मुंह में बीड़ी... 2 घंटे एक ही जगह खड़ा रहा Blinkit डिलीवरी बॉय, Video देख लोग हैरान

Delivery Boy Video: सोशल मीडिया पर एक ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा शख्स काफी 'कन्फ्यूज़' और लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है, जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स कई तरह के दावे कर रहे हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us