
दिल्ली में एकबार फिर चाकू घोंपकर लड़के की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
डॉक्टरों ने रितिक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसके साथियों का इलाज करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी. पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया था. यहां पर पुलिस को खून से सना हुआ डंडा मिला था. पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई.
नई दिल्ली में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. आपसी विवाद के बाद लड़के को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. एम्स में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई. दो अन्य को भी मामूली चोट आई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है. सामने आया है कि मरने वाले लड़के पर भी पहले से आधा दर्जन से ज्यादा आरपाधिक मामले दर्ज हैं.
दरअसल, घटना रविवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलीनी पुलिस थाने के खिजराबाद में खोली पार्क के पास हुई. 21 साल का रितिक पुत्र सनोज जो कि सर्वेंट क्वार्टर, बी 497 एनएफसी का रहने वाला था अपने दोस्त सोनू उम्र 18 वर्ष और प्रशांत 19 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खजीराबाद से सीवी रमन मार्ग की ओर जा रहे था.
सोनू और प्रशांत तमियूर नगर के रहने वाले हैं. रास्ते में अनजान लड़के ने उन्हें रोका और पुराने झगड़े को लेकर रितिक से लड़ने लगा, कहने लगा कि तूने (रितिक ने) शाहरुख के भाई को क्यों पिटा था. जिस दौरान इनके बीच झगड़ा हो रहा था तभी शाहरुख (21), शोएब (18) और मासूम (19) वहां आ गए.
इन चारों ने मिलकर चाकू और डंडा से रितिक और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया. इस हमले में रितिक को गंभीर चोट आई और उसके दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए. रितिक की छाती, गर्दन और पेट पर गंभीर घाव आए थे. घायल रितिक को पहले निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उसकी हालत को देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया गा था. यहां पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था.
रितिक की हो गई मौत
यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने रितिक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसके साथियों का इलाज करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी. पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया था. यहां पर पुलिस को खून से सना हुआ डंडा मिला था. पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







