
दिल्ली में इस तारीख से खुलेंगे college, Coaching Institute और कक्षा 9 से 12 के सभी Schools
Zee News
नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में दर्जा 9-12 के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान एक सितंबर से फिर से खुलेंगे.
नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में दर्जा 9-12 के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान एक सितंबर से फिर से खुलेंगे. सिसोदिया ने कहा कि निचली कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के बारे में फैसला बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के प्रभाव का विश्लेषण करने के बाद लिया जाएगा. सिसोदिया ने कहा कि छात्रों के स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को स्कूल जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने के मुद्दे पर इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में चर्चा की गई थी, जिसमें उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया सहित अन्य लोग शामिल हुए थे. छा़त्रों की नहीं काटी जाएगी हाजिरी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों और शिक्षण संस्थानों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र इस दौरान स्कूल नहीं आता तो उसकी अनुपस्थिति को नहीं जोड़ा जाएगा. दिल्ली सरकार ने हाल ही में स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलने की घोषण की थी और दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्रों को प्रवेश से संबंधित कार्यों, व्यावहारिक गतिविधियों और परामर्श सत्रों के लिए स्कूल जाने की अनुमति दी थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








