
दिल्ली में इनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 1600 KG गांजे के स्मगलिंग में था शामिल
AajTak
ड्रग्स तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक इनामी बदमाश अनवर खान को गिरफ्तार किया है. 1600 किलोग्राम गांजे की तस्करी के मामले में पकड़ा गया अनवर मुख्य आरोपी था. पुलिस ने रविवार को बताया कि खान पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. यह गिरफ्तारी 12 दिसंबर को स्थानीय पुलिस की मदद से की गई है.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 47 साल के वांटेड ड्रग्स तस्कर मोहम्मद अनवर खान को ओडिशा के कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि खान पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. यह गिरफ्तारी 12 दिसंबर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई.
डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) संजय कुमार सैनी के अनुसार, मोहम्मद अनवर खान 2019 में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज दो प्रमुख मामलों में वांछित था. इन मामलों में कुल 1,600 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, और दो अलग-अलग शहरों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
कई सालों से लोकेशन बदल रहा था आरोपी
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खान ओडिशा के कोरापुट जिले में छिपा हुआ है. इसके आधार पर एक टीम ने प्लान बनाकर उसे गिरफ्तार किया. संजय कुमार सैनी ने बताया कि यह गिरफ्तारी ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक बड़ी सफलता है.
खान लंबे समय से फरार था और कानून से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहता था. पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
बड़े ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








