
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 23 एजेंट समेत कुल 42 लोग गिरफ्तार
AajTak
राजधानी दिल्ली में एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है जिसके बाद पुलिस ने 23 एजेंट समेत कुल 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में 13 बांग्लादेश, 4 म्यांमार, 3 नेपाल और 1 अफगानिस्तान के हैं. सभी ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था. आरोपियों ने भारतीय दस्तावेजों का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाई थी.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 42 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में 13 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं.
पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 23 एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, जबकि अन्य यात्री के रूप में शामिल थे. रंगनानी ने बताया कि ये रैकेट, अक्सर पड़ोसी देशों के विदेशी नागरिकों को शामिल करते हैं, भारत की सीमाओं की दिक्कतों का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश करते हैं और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा लेते हैं.
गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में 13 बांग्लादेश, 4 म्यांमार, 3 नेपाल और 1 अफगानिस्तान के हैं. सभी ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था और भारतीय दस्तावेजों का उपयोग करके अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाई थी. अन्य गिरफ्तार लोगों में 9 पश्चिम बंगाल, 4 दिल्ली, 3 महाराष्ट्र और 1-1 उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, ओडिशा और राजस्थान से हैं.
कैसे बनाते थे फर्जी पासपोर्ट
डीसीपी ने बताया, 'यह रैकेट सबसे पहले विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनाते थे, इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल आगे अन्य फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए किया जाता था जिससे भारतीय पासपोर्ट बनाया जाता था. यह प्रक्रिया कई राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फैले नेटवर्क के जरिए संचालित होती थी.'
मार्च में, एक बांग्लादेशी नागरिक को यूएई से लौटते समय फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था. जांच में बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का खुलासा हुआ, जिसमें चार एजेंट गिरफ्तार किए गए और 21 फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए. जुलाई में, एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक को कुवैत यात्रा के लिए फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था. इस मामले में महाराष्ट्र के एक एजेंट की गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस ने बताया कि इन रैकेट्स का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








