
दिल्ली: मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, रोहतक में हत्या की वारदात के बाद से थे फरार
AajTak
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की नरेला इलाके में शुक्रवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों हरियाणा के रोहतक में हत्या की एक वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार थे.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की नरेला इलाके में शुक्रवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों के पैर में गोली लगी है. बताया जाता है कि दोनों ने हाल ही में रोहतक में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और फिर फरार हो गए थे.
सूत्रों के मुताबिक दोनों हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर हैं. शुक्रवार को स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज को इन बदमाशों के दिल्ली में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद एक ट्रैप नरेला इलाके में लगाया गया था. रात को जब दोनों आए तो सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: नाबालिग से अभद्रता, पीछा कर की बदतमीजी, दो मनचले गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
वहीं, बचाव में पुलिस टीम को भी फायरिंग करनी पड़ी. जिससे बदमाशों के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: स्मोकिंग पर विवाद, मारपीट और चाकू से हमला... दिल्ली में मामूली सी बात पर किया युवक का मर्डर, 4 गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के नरेला में बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया. दोनों हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर हैं. दोनों ने कुछ दिन पहले रोहतक में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल दोनों को अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






