
दिल्ली-मुंबई में कोरोना की तेज रफ्तार, 6 राज्यों में एक्टिव केस ने बढ़ाई टेंशन... राजधानी में सीवर से लिए जा रहे सैंपल
AajTak
देश में एक्टिव केस की बात करें तो यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है. केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. केरल में 3852, महाराष्ट्र में 3016 एक्टिव केस हैं. गुजरात में 2247, कर्नाटक में 1037, दिल्ली में 932, हिमाचल में 798, तमिलनाडु में 726 एक्टिव केस हैं.
दिल्ली से महाराष्ट्र और केरल तक कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,095 केस सामने आए हैं. एक्टिव केस भी बढ़कर 15,208 हो गए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 3016 केस मिले थे. दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में सबसे ज्यादा तेजी से केस बढ़ रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 12.48% पहुंच गया है. केरल में गुरुवार को 765, तो महाराष्ट्र में 700 केस सामने आए. महाराष्ट्र में पिछले 5 महीने बाद इतने केस मिले हैं. गुजरात में 381 मामले मिले हैं.
इन 6 राज्यों में सबसे ज्यादा केस मिले
एक्टिव केस के मामले में ये राज्य बढ़ा रहे टेंशन
देश में एक्टिव केस की बात करें तो यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है. केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. केरल में 3852, महाराष्ट्र में 3016 एक्टिव केस हैं. गुजरात में 2247, कर्नाटक में 1037, दिल्ली में 932, हिमाचल में 798, तमिलनाडु में 726 एक्टिव केस हैं.
इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







