
दिल्ली: महिला ने मांगी बकाया सैलरी तो उसी के नाम से बना दिया फेक सोशल मीडिया अकाउंट, फिर करने लगा अश्लील पोस्ट
AajTak
दिल्ली ने पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी पूर्व महिला कर्मचारी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर अश्लील पोस्ट करने के आरोप में हुई है.
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक 37 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पूर्व कर्मचारी की तस्वीर का इस्तेमाल करके एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और उसे ऑनलाइन परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक महिला ने आरोपी से बकाया वेतन की मांग की थी, जिसके बाद उसने उसे ऑनलाइन परेशान और बदनाम किया.
मानेसर से की गई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि बिहार के मधुबनी निवासी मोहम्मद साहिद को हरियाणा के मानेसर से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, "23 सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीर को डिस्प्ले पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करके एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई है. इस प्रोफाइल का इस्तेमाल अश्लील और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने व उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से उसके दोस्तों एवं फॉलोअर्स को फॉलो करने के अनुरोध भेजने के लिए किया गया था."
यह भी पढ़ें: यूपी में फेसबुक पर फेक अकाउंट वालों पर नजर, सीएम योगी ने अफसरों को दिए तगड़े एक्शन के आदेश
महिला की शिकायत के बाद बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी अकाउंट के डिजिटल फुटप्रिंट का एनालिसिस किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जानकारी मांगी. जांच से पता चला कि यह अकाउंट हरियाणा के आईएमटी मानेसर इलाके से संचालित हो रहा था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











