
दिल्ली: महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने वाले प्राइवेट स्कूल सावधान! सीएम ने दिए सख्त एक्शन के निर्देश
AajTak
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के कुछ पैरेंट्स की शिकायत के बाद शिक्षा मंत्री आतिशी ने सख्त कार्रवाई की बात कही है. पैरेंट्स ने दिल्ली सरकार को कुछ प्राइवेट स्कूलों में महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने की शिकायत की थी.
महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने वाले दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की खैर नहीं. दिल्ली सरकार ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूल सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए मिले हैं.
दरअसल, दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के कुछ पैरेंट्स की शिकायत के बाद शिक्षा मंत्री आतिशी ने सख्त कार्रवाई की बात कही. पैरेंट्स ने दिल्ली सरकार को कुछ प्राइवेट स्कूलों में महंगी किताबें और यूनिफॉर्म बेचने की शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने अधिकारियों को दिए ऐसे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.
वहीं शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस का उल्लघंन करते हुए कुछ प्राइवेट स्कूल महंगी किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने को लेकर परेशान कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए, कुछ प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स को महंगी किताबें और यूनिफार्म खरीदने पर बाध्य कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर अधिकारियों को ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा है.'
दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए, कुछ प्राइवेट स्कूल पैरेंट्स को महँगी किताबें और यूनिफार्म खरीदने पर बाध्य कर रहे है। मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के निर्देश पर अधिकारियों को ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को कहा है।
शिक्षा निदेशालय ने भी माना है कि कई कुछ प्राइवेट स्कूल सरकारी गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं. पिछले महीने निदेशालय ने इसे लेकर एक आदेश जारी कर प्राइवेट स्कूलों को आगाह भी किया था. प्राइवेट स्कूल ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा था कि स्कूलों को शिक्षा निदेशालय के नियम के तहत हर क्लास की किताबों और लिखने की साम्रगी की लिस्ट वेबसाइट में देनी चाहिए. यूनिफॉर्म को लेकर भी ब्यौरा देना चाहिए. स्कूल को कम से कम पांच वेंडर/दुकानों के पते और फोन नंबर की लिस्ट लगानी चाहिए, जहां से लोग किताबें, कॉपी, यूनिफॉर्म खरीद सकें.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











