
दिल्ली ब्लास्ट में 'लो एक्सपोजर, हाई एक्सपर्टीज' का एंगल, NIA ने आतंकियों के B-Team पर किया फोकस
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की निगाह लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर , फरीदाबाद और श्रीनगर जैसे उन शहरों के ओवर ग्राउंड वर्कर पर है जो आतंकियों के मददगार हैं. ये एलिमेंट आतंकियों के बी-टीम के तौर पर काम कर रहे हैं. अपनी पहचान जाहिर न करने के लिए इन आतंकियों ने कवर प्रोफेशन का सहारा लिया है.
दिल्ली ब्लास्ट में जांच एजेंसियां अब आतंकियों के B टीम का खुलासा कर रही है. ये वो लोग हैं जो सीधे धमाके में शामिल नहीं थे पर इन लोगों ने ब्लास्ट करने में आतंकियों की मदद की थी. दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही NIA ने जैश मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क का चार्ट तैयार कर लिया है और आतंकियों के B-टीम और सपोर्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू दिया है.
NIA सूत्रों से खबर मिली है कि दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार सातों आरोपियों को लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर ,फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर ले जाकर पूछताछ की जाएगी. इन 5 शहरों को NIA ने जांच का 'कोर जोन' बताया है.
NIA इन शहरों में आरोपियों के पुराने संपर्क, सपोर्ट सिस्टम और संदिग्ध ठिकानों की जांच कर रही है. कुछ जगहों पर गिरफ्तार आतंकियों को पहले ही लेकर पूछताछ हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक NIA की जांच का केंद्र उच्च-शिक्षित डॉक्टरों का नेटवर्क है जो आतंकियों को मदद करता पाया गया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक यह नेटवर्क “कवर प्रोफेशन” के तहत काम कर रहा था ताकि संदेह न हो.
सूत्रों के मुताबिक फोन, चैट, डेटा और डिजिटल फूट प्रिंट से UP के कई शहरों में आतंकी नेटवर्क फैलने की बात सामने आ रही है.
दरअसल NIA दूसरे राज्य के कई शहरों में फैले आतंकी नेटवर्क को खंगाल रही है. यह जांच सीधे तौर पर दिल्ली धमाके और उससे जुड़े टेरर मॉड्यूल से लिंक्ड है. एनआईए सूत्रों के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार 7 आरोपियों को लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर ,फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर लेकर आएगी. NIA इन शहरों में आरोपियों के पुराने संपर्क, सपोर्ट सिस्टम और संदिग्ध ठिकानों की गहन जांच करेगी.
NIA की जांच का केंद्र उच्च-शिक्षित डॉक्टरों का नेटवर्क है जो आतंकियों को मदद करता पाया गया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क “कवर प्रोफेशन” के तहत काम कर रहा था ताकि किसी को भी संदेह न हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










