
दिल्ली ब्लास्ट केस में UP ATS का एक्शन, कानपुर से मेडिकल स्टूडेंट को उठाया, डॉ. शाहीन के संपर्क में था
AajTak
लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन सईद को 9 नवंबर को फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किया गया था. वह इसी केस में गिरफ्तार पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल गनई की गर्लफ्रेंड और जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग जमात-उल-मोमिनात की इंडिया हेड है.
उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट केस की जांच के तहत कानपुर के कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट से जम्मू-कश्मीर के एक मेडिकल छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. संदिग्ध का नाम डॉ. मोहम्मद अरिफ है, जो कार्डियोलॉजी का छात्र है. सूत्रों के अनुसार, आरिफ का नाम मामले में गिरफ्तार महिला डॉ. शाहीन सईद के फोन रिकॉर्ड्स की जांच के दौरान सामने आया. दोनों के लंबे समय से संपर्क होने का संदेह है.
डॉ. आरिफ जम्मू-कश्मीर का निवासी है और कानपुर के अशोक नगर इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहा था. यूपी ATS ने बुधवार रात उसके आवास पर छापा मारा और उसे हिरासत में लिया. वह NEET-SS 2024 बैच का छात्र है और गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (GSVM) के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट से जुड़ा है. बता दें कि शाहीन की गाड़ी से AK-47 बरामद हुई थी. डॉ. शाहीन लखनऊ के कैसरबाग इलाके के कंधारी बाजार की रहने वाली है. उसके पिता शाहिद अहमद अंसारी उत्तर प्रदेश हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी थे.
प्रतिभाशाली डॉक्टर से आतंकी बनी शाहीन
शाहीन के घरवालों ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी. उसने लखनऊ के लालबाग स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. यहां 10वीं और 12वीं दोनों में वह टॉपर रही. उसने CPMT (तब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा) परीक्षा पास की और प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी किया. उसके बाद 2006 में UPPSC के जरिए कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं. साल 2009 में शाहीन का ट्रांसफर कन्नौज मेडिकल कॉलेज में हो गया. वहां 6 महीने रहने के बाद 2010 में उसकी फिर से कानपुर मेडिकल कॉलेज में वापसी हो गई.
साल 2013 से शाहीन अचानक काफी दिनों के लिए गायब रहने लगी. कानपुर मेडिकल कॉलेज ने कई बार उसे नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उसे साल 2021 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद वह फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं और यहीं उसका संपर्क डॉ. मुजम्मिल गनई से हुआ. शाहीन तलाकशुदा है. शाहीन के स्कूल और कानपुर मेडिकल कॉलेज के उसके साथी बताते हैं कि वह अपने एकेडमिक और प्रोफेशनल करियर के दौरान काफी प्रोग्रेसिव विचारों वाली महिला थी. बुर्के के खिलाफ थी.
शाहीन के कार से मिली थी AK-47 राइफल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











