
दिल्ली: बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में HC पहुंचा पीड़ित परिवार, स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने के निर्देश
AajTak
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुरानी नांगल गांव में बच्ची की एक अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसके माता पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का बलात्कार करने के बाद हत्या की गई. इस मामले में पुलिस ने कम से कम 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में 9 वर्षीय दलित बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या मामले में उसके माता पिता ने अदालत की निगरानी में घटना की जांच के लिए विशेष कार्यबल (एसआईटी) गठित करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. वहीं हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि SIT जांच की निगरानी क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं. दो लोगों ने पहले ही अपने आरोप कुबूल कर लिए हैं. हमने जांच की स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने का निर्देश दिया है.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









