
दिल्ली: फुटओवर ब्रिज से गिरकर 9वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने स्कूल के बच्चों पर लगाया हत्या का आरोप
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज की जाली कटी हुई थी और मृतक राकेश जाली के सहारे खड़ा होना चाह रहा था. लेकिन वह हादसे का शिकार हो गया. हालांकि पुलिस ने इस मामले में धारा 304ए के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है. साथ ही राकेश के स्कूल के बच्चों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित वजीराबाद के थाना हर्ष विहार इलाके में फुट ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 15 साल के एक छात्र की ब्रिज से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि मृतक के परिजनों ने इसके पीछे किसी साजिश होने का शक जताते हुए इसे मर्डर बताया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
दरअसल , मृतक राकेश के परिजनों का कहना है कि उसका स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ विवाद चल रहा था. इस बात की जानकारी राकेश ने पहले ही अपने परिवार को दी थी. वह अपने परिवार के साथ गगन विहार इलाके में रहता था और मंडोली जेल के पास बने राजकीय सर्वोदय विधालय में नौवीं कक्षा का छात्र था.
मृतक राकेश के परिजनों ने बताया कि राकेश घर से 12:15 पर स्कूल के लिए निकला था और हमेशा की तरह वह अपने स्कूल पैदल जाया करता थाय दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास स्कूल के कुछ विधार्थीयों ने राकेश के घर आकर बताया कि राकेश का स्कूल में पढ़ने वाले कुछ विधार्थीयों से रास्ते में झगड़ा हुआ और उन लड़कों ने राकेश को पीट पीट कर फुट ओवर ब्रिज से नीचे धक्का दे दिया. इसके बाद राकेश के परिजन गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज की जाली कटी हुई थी और मृतक राकेश जाली के सहारे खड़ा होना चाह रहा था. लेकिन वह हादसे का शिकार हो गया. हालांकि पुलिस ने इस मामले में धारा 304ए के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है. साथ ही राकेश के स्कूल के बच्चों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







