
दिल्ली: प्रॉपर्टी विवाद में भाई बना दुश्मन, गोली मारकर एक ने की दूसरे की हत्या, चार गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद में दो भाई ही एक दूसरे के दुश्मन बन गये. झगड़ा होने के बाद एक ने गोली मारकर दूसरे की हत्या कर दी. शुरुआती जांच में पता चला कि धर्मेंद्र और उसके भाई रवींद्र दलाल के बीच संपत्तियों के किराये को लेकर विवाद था. दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे और किराये की आय को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था.
दिल्ली के द्वारका इलाके में संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सोमवार रात मटियाला गांव में हुई. रात करीब 10 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि धर्मेंद्र दलाल नाम के व्यक्ति की उसके घर के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक को दो गोलियां मारी गई थीं.
संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह
शुरुआती जांच में पता चला कि धर्मेंद्र और उसके भाई रवींद्र दलाल के बीच संपत्तियों के किराये को लेकर विवाद था. दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे और किराये की आय को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. सोमवार को इसी विवाद के चलते दोनों भाइयों के बीच बहस हो गई. गुस्से में आकर रवींद्र ने अपने भाई धर्मेंद्र पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रवींद्र दलाल के साथ उसके तीन साथियों सतिंदर, जाहिद और अमनीश को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, रवींद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने पहले पंचायत में विवाद सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









