
दिल्ली: पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए केजरीवाल सरकार ने तैयार किया प्लान, एक्सपर्ट करेंगे मंथन
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने सात सदस्यों की एक कमेटी गठित की है. इसके साथ ही चार मार्च को एक्सपर्ट और पर्यावरण संगठनों के साथ बैठक है, जिसमें पॉल्यूशन नियंत्रण को लेकर मंथन किया जाएगा.
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन को लेकर केजरीवाल सरकार गंभीर है. इसके लिए चार मार्च को एक्सपर्ट और पर्यावरण संगठनों के साथ एक मीटिंग होने जा रही है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि धूल के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक दीर्घकालीन कार्य योजना बनाई जा रही है. इसके लिए आज एक सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. विशेषज्ञों के साथ होगी चर्चा
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









