
दिल्ली पुलिस-यूपी STF का आतंक पर क्रैकडाउन, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, दाऊद का भाई कर रहा था को-ऑर्डिनेट
Zee News
मस्कट से ये दोनों भारत वापस लौटे और स्लीपर सेल बनकर अपने काम में जुट गए. इन्हें और इनके अन्य साथियों को बॉर्डर उस पार से भारतीय सीमा के बहुत करीब से ऑपरेट किया जा रहा था. दो अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं. एक टीम अंडरवर्ल्ड के हवाले की गई थी, जिसे दाऊद इब्राहिम का पाकिस्तान में बैठा भाई अनीस इब्राहिम को-ऑर्डिनेट कर रहा था.
लखनऊ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल और यूपी एसटीएफ ने एक जॉइंट ऑपरेशन में 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इनमें से 2 ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मीडिया को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन के लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों में धमाका करने की फिराक में हैं. इनके निशाने पर आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव भी था. दो आतंकवादियों को दिल्ली से, 3 को यूपी से और 1 को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा, ''दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. दो ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी. इनके पास से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं.'' दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में आज बड़ी सफलता मिली है. मल्टीस्टेट ऑपरेशन में हमने 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन छह में दो ऐसे हैं जो इसी साल पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर वापस लौटे हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










