
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय फायर आर्म आपूर्तिकर्ताओं के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय फायर आर्म आपूर्तिकर्ताओं के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके अनुसार आरोपियों के पास से पांच अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, छह देशी पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
इस मामले की जांच पिछले साल 15 दिसंबर को शुरू हुई थी, जब पुलिस को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में लूट की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी कुलदीप के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और एक पिस्तौल भी जब्त की गई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: छात्रों को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला टीचर गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने कहा कि कुलदीप पहले 2023 प्रगति मैदान सुरंग डकैती मामले में फंसा था. पूछताछ में पता चला कि उस मामले में जमानत मिलने के बाद वह सह-आरोपी प्रदीप के साथ फिर से जुड़ गया, जिसने उसे हथियार डीलर प्रवीण से मिलवाया. अधिकारी ने आगे कहा कि कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद, टीम ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में प्रवीण की गतिविधियों पर नज़र रखी. पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए मेरठ और बागपत में दो टीमें तैनात कीं.
14 जनवरी को प्रवीण को हरियाणा के रोहतक में पकड़ा गया. प्रवीण के खुलासे से मेरठ से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, छह देसी पिस्तौल और 22 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए. उसने दो दशकों से अधिक समय से हथियारों की आपूर्ति करने की बात कबूल की है. जिसमें प्रगति मैदान सुरंग डकैती में शामिल अपराधी भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल, आतिशी, भगवंत मान... AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








