
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस पर CBI की रेड, कांस्टेबल अरेस्ट, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
AajTak
मामला रिश्वतखोरी की शिकायत से जुड़ा हुआ है. सीबीआई ने हेड कांस्टेबल संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. इसमें एएनटीएफ अपराध शाखा में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता को न फंसाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी.
देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस पर ही छापा मार दिया. इतना ही नहीं, CBI ने दो पुलिसकर्मियों को यहां से गिरफ्तार भी कर लिया. इस पूरी कार्रवाई के बाद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.
दरअसल, यह पूरा मामला रिश्वतखोरी की शिकायत से जुड़ा हुआ है. सीबीआई ने हेड कांस्टेबल संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. इसमें एएनटीएफ अपराध शाखा में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता को न फंसाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी.
ये भी पढ़ें: पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या, एनकाउंटर के बाद आरोपी अरेस्ट
मांगी थी दो लाख रुपए की रिश्वत
आरोपी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के एसआई संजीव कुमार और एएसआई किरोड़ीमल के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई की शिकायत के आधार पर 25 नवंबर को यह एक्शन लिया गया. इस आधार पर ही दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के खिलाफ नियमित मामला दर्ज किया.
झूठे मामले में फंसाने का मामला

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









