
दिल्ली पुलिस की छापेमारी, नाइजीरियाई तस्कर छत से कूदा, पैर टूटा, 2 करोड़ की ड्रग्स जब्त
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ड्रग माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी भागने के लिए बालकनी से कूद गया, लेकिन उसका पैर टूट गया. पुलिस ने दोनों से 2 करोड़ से ज्यादा कीमत का एमडीएमए और साइकोट्रोपिक इंजेक्शन बरामद किया है.
दिल्ली में ड्रग माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है. उसने भागने के लिए अपनी बालकनी से छलांग लगा दी. लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और कूदने के दौरान उसका पैर टूट गया. दोनों तस्करों के पास से दो करोड़ मूल्य की ड्रग बरामद की गई है.
पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक चिमे सबस्टाइन और गोविंदपुरी निवासी आकाश कश्यप उर्फ एके के रूप में हुई है. दोनों से एमडीएमए (एक्स्टसी) बरामद किया गया है. ये घटना 17 और 18 सितंबर की दरम्यानी रात की है. पुलिस की टीम ने चिराग दिल्ली में रात 12.10 बजे एक संदिग्ध को रोका.
उसकी कार के शीशे रंगीन थे. उसकी तलाशी में 196 ग्राम एमडीएमए, चार साइकोट्रोपिक इंजेक्शन और आठ सिरिंज बरामद हुए. कार सवार की पहचान आकाश कश्यप के रूप में हुई, जो मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश कश्यप चार अलग-अलग मामलों में आरोपी है. इनमें एक शस्त्र अधिनियम का केस भी शामिल है.
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वो नाइजीरियाई नागरिक चाइम से ड्रग्स खरीदता था. इसे दिल्ली में सप्लाई करता था. आकाश की निशानदेही पर पुलिस ने चाइम को घेर लिया. लेकिन पुलिस की भनक लगते ही उसने भागने की कोशिश की और अपनी बालकनी से छलांग लगा दी. इस कोशिश में उसके दोनों पैर बुरी तरह से टूट गए.
पुलिस ने उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पैर की सर्जरी हुई. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चाइम को पुलिस हिरासत में ले लिया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि चाइम अप्रैल 2024 में भारत आया था. उसने मेडिकल वीजा पर प्रवेश लिया, लेकिन उसकी अवधि अगस्त 2024 में खत्म हो गई थी. इसके बाद अवैध रूप से भारत में रह रहा था.
पुलिस की पूछताछ में चाइम ने कबूल किया कि वह अपनी खपत और नेटवर्क के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था. अदालत में पेश करने के बाद आकाश को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि चाइम को भी इलाज पूरा होने के बाद कस्टडी में ले लिया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी तार तलाश रही है. इसके सिरे विदेश में भी हो सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










