
दिल्ली पुलिस का एक्शन, डिजिटल अरेस्ट कर 50 करोड़ की ठगी करने वाले 10 ठगों को पकड़ा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक इंटरनेशनल डिजिटल फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मामले में 50 करोड़ की ठगी करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में मंगलवार को एक इंटरनेशनल डिजिटल फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. एक एजेंसी के मुताबिक इस सिंडिकेट पर आरोप है कि उसने पुलिस अधिकारियों का रूप धारण करके शिकार लोगों से 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की. इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है.
अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां सात राज्यों – दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छापेमारी के दौरान की गईं. यह जांच दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से शुरू हुई थी. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आरोपी में से एक को मुंबई एयरपोर्ट पर तब गिरफ्तार किया गया जब वह दुबई जाने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे में व्यापारी से 35 लाख की ठगी, ठगों ने ऐंठे रुपये
यह सिंडिकेट एक डिजिटल अरेस्ट स्कैम चलाता था, जिसमें वह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण करके वीडियो कॉल के ज़रिए अपने शिकार लोगों को धमकाता था. आरोपी कॉल करने वालों से झूठ बोलते थे और कहते थे कि उनके आधार और मोबाइल नंबर गंभीर क्रिमिनल केस से जुड़े हैं. फिर शिकार को लेकर पैसे देने के लिए मजबूर किया जाता था.
यह फ्रॉड 7 दिसंबर को शाहीन बाग के एक रहने वाले की शिकायत के बाद सामने आया. जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कर्नाटक पुलिस बनकर फ्रॉड करने वालों से धमकी भरे वीडियो कॉल आने के बाद उससे 99888 रुपये ठगे गए. मामले में BNS की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज की गई और कथित फ्रॉड की जांच की जा रही है.
पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी एक इंटरस्टेट और क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का हिस्सा थे. जिसमें म्यूल बैंक अकाउंट, गैर-कानूनी SIM एक्टिवेशन और कई डिवाइस का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया ऑथेंटिकेशन शामिल था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








