
दिल्ली पुलिस और रोहित गोदारा गैंग के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
AajTak
रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो वॉन्टेड बदमाशों को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कापसहेड़ा इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आकाश राजपूत को निचले शरीर पर गोली लगी है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ का मामला सामने आया है. यह एनकाउंटर आज यानी शुक्रवार की सुबह दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में हुआ. विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के भारतीय इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की पहल के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
मुठभेड़ के बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. पकड़े गए अपराधियों के नाम आकाश राजपूत और महिपाल हैं. दोनों बदमाश गंगानगर और गुजरात के कुछ गंभीर मामलों में वॉन्टेड थे.
पुलिस के हाथ आया आकाश राजपूत, राजस्थान के श्री गंगानगर का रहने वाला है और महिपाल, भरतपुर से संबंध रखता है. दोनों बदमाश गंगानगर और गुजरात के कुछ मामलों में वॉन्टेड थे. हालांकि, दिल्ली में दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. पुलिस की यह पहल विदेश बैठे गैंगस्टरों के भारतीय इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की दिशा में है.
आकाश राजपूत का बड़ा क्राइम ग्राफ
अपराधी आकाश राजपूत जुलाई 2022 में असन्ध, करनाल के एक अस्पताल के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल रहा है. यह घटना फिरौती के लिए विदेश बैठे गैंगस्टर दलेर कोटिया ने करवाई थी. आकाश राजपूत जुलाई 2025 में गुजरात की एक फिरौती के लिए अपहरण की घटना में भी वॉन्टेड चल रहा था, जिसमें गैंगस्टर किरितसिंह झाला ने पीड़ित से 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. आकाश राजपूत पर राजस्थान पुलिस ने ₹20,000 का इनाम भी घोषित कर रखा है.
गैंग से जुड़ाव और विदेश भागने की तैयारी

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










