
दिल्ली: पिता के बर्थडे पर केक लेने निकला था युवक, 4 लोगों ने की चाकुओं से गोदकर हत्या
AajTak
19 साल के कुणाल की देर रात कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वह पिता के बर्थडे पर केक लेने निकला था.
साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक 19 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी गई है. पुलिस के मुताबिक, मरने वाले युवक का नाम कुणाल है. वह पिता के बर्थडे पर केक लेने निकला था. पुलिस का कहना है कि 19 साल के कुणाल की देर रात कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने में कई बातें सामने आईं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











