
दिल्ली पहुंची नमो भारत ट्रेन, न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद के बीच ट्रायल रन शुरू
AajTak
NCRTC ने गाजियाबाद के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर, आरआरटीएस स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया.
NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) ने भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया है. यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि नमो भारत ट्रेन अब दिल्ली में प्रवेश कर रही है, जिससे कॉरिडोर का दिल्ली सेक्शन, पहले से संचालित साहिबाबाद-मेरठ साउथ खंड से जुड़ने वाला है.
इस मौके पर NCRTC के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य सीनियर ऑफिसर मौजूद रहे. इस ट्रायल में सिविल स्ट्रक्चर की संगत की जांच के लिए नमो भारत ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया. जैसे-जैसे यह परीक्षण आगे बढ़ेगा NCRTC ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे तमाम सब-सिस्टम के साथ ट्रेन के इंटीग्रेशन और इसके समन्वय का आकलन करने के लिए व्यापक मूल्यांकन करेगी. इसके साथ ही अगले कुछ महीनों में ट्रेन के हाई-स्पीड टेस्ट सहित व्यापक ट्रायल रन की योजना है.
40 मिनट में सफर
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर, सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किलोमीटर है. इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो RRTS स्टेशन हैं. इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी, जिसके बाद यात्री लगभग 40 मिनट से भी कम वक्त में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ और मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली, निर्बाध और हाई स्पीड से पहुंच सकेंगे.
आनंद विहार RRTS स्टेशन, कॉरिडोर पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले यात्री पारगमन केंद्रों में से एक होगा. इस स्टेशन से दो मेट्रो लाइनों (ब्लू और पिंक), आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दो ISBT-एक दिल्ली की तरफ और दूसरा उत्तर प्रदेश के कौशांबी, जुड़ रहे हैं. इसी वजह से यहां दैनिक रूप से यात्रियों की बड़ी भीड़ आवागमन करती है. एनसीआरटीसी यात्रियों को बेहतर सुविधा और पहुंच प्रदान करने के लिए इन विभिन्न पारगमन साधनों के साथ आनंद विहार RRTS स्टेशन का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित कर रही है, जिससे यह स्टेशन मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के मॉडल के रूप जाना जाएगा.
आसान होगा सफर

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







