
दिल्ली पर गर्मी की दोहरी मार, पानी की किल्लत के साथ बिजली कटौती बनी आफत
AajTak
दिल्ली पर इस समय बिजली कटौती और जल संकट जैसी दोहरी मार पड़ रही है. चांदनी चौक से लेकर सदर बाजार, कृष्णा नगर, जगतपुरी, जीके-1 और शक्ति नगर के अलावा कई इलाकों में बिजली कटौती हो रही है.
उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की मार से जूझ रहा है. इस भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली पर दोहरी मार पड़ी है. जल संकट के साथ-साथ दिल्लीवासी बिजली की कटौती का भी सामना कर रहे हैं. दिल्ली के कई इलाकों में कई-कई घंटों तक बिजली गुल की समस्या से लोग परेशान हैं.
चांदनी चौक से लेकर सदर बाजार, कृष्णा नगर, जगतपुरी, जीके-1 और शक्ति नगर के अलावा कई इलाकों में बिजली कटौती हो रही है. सदर बाजार के स्थानीय निवासी बलराज यादव का कहना है कि बीते चार दिनों से उनके इलाके में लगातार पावर कट हो रहा है. यह पावर कट रोजाना एक से दो घंटे का है. कई बार पानी भरने के समय भी बिजली गुल रहती है. इससे लोग बहुत परेशान हैं.
कृष्णा नगर के ई ब्लॉक के रहने वाली सोनिया वोहरा का कहना है कि बीते कुछ दिनों से रोजाना रात को बिजली कटौती हो रही है. सोनिया का कहना है कि मेरे बच्चों के एग्जाम हैं, ऐसे में वो कब अपनी पढ़आई करेंगे. बिना बिजली के गर्मी में रसोई में काम करना भी मुश्किल हो रहा है.
इसे लेकर पावर एक्सपर्ट बीएस वोहरा का कहना है कि डिसकॉम Fixed Charges 23 से 25000 मेगावॉट के सेंक्शन लोड पर वसूल करती है लेकिन वास्तविकता में नेटवर्क इतना नहीं है. इस वजह से सिर्फ सात से आठ हजार मेगावॉट के लोड पर भी ओवरलॉड के चलते ब्रेकडाउन हो रहा है. अगर डिस्कॉम अपना नेटवर्क 23 से 24000 मेगावॉट सेंक्शंड लोड के आधा कर देता है तो भी ओवरलोड होना बंद हो जाएगा और बिजली कटौती रुक जाएगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







