
दिल्ली: पति से कलह के बाद लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थी पत्नी, लिव इन पार्टनर ने जिंदा जला दिया
AajTak
दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. 10 फरवरी को महिला ने अपने लिव इन पार्टनर मोहित को उसके दोस्त के घर पर ड्रग्स लेते हुए देख लिया जिसको लेकर मोहित और महिला के बीच झगड़ा हुआ इसके बाद मोहित ने घर पर रखे हुए तारपीन का तेल महिला पर डाल दिया और आग लगा दी.
दिल्ली के अमन विहार इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. लिव इन पार्टनर ने तारपीन का तेल महिला पर डालकर आग लगाई थी. महिला को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में किया गया. हालत बिगड़ते देख उसे एम्स में रेफर किया गया, जहां करीब 10 दिन जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए महिला की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ड्रग्स लेते देख झगड़ा किया तो...
राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में ये महिला करीब 6 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला ने 6 साल पहले अपने पति को छोड़ दिया और उसके बाद मोहित नाम के एक लड़के के साथ अमन विहार इलाके में रहने लगी पिछले कुछ महीनों से मोहित और महिला के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को महिला ने मोहित को उसके दोस्त के घर पर ड्रग्स लेते हुए देख लिया जिसको लेकर मोहित और महिला के बीच झगड़ा हुआ इसके बाद मोहित ने घर पर रखे हुए तारपीन का तेल महिला पर डाल दिया और आग लगा दी.
10 दिन में महिला की मौत
आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी इसीलिए उसको एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यहां करीब 10 दिनों तक महिला का इलाज चला लेकिन सोमवार देर शाम महिला की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि महिला की शादी से एक 8 साल का बेटा है और मोहित के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए उसकी एक बेटी भी हुई जो 4 साल की है. अमन विहार थाना पुलिस को इस बात की जानकारी जैसे ही मिली कि महिला की मौत हो चुकी है, पुलिस ने तुरंत 302 यानी हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया और मोहित को गिरफ्तार किया.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









