
दिल्ली: नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के जुर्म में 74 वर्षीय रिक्शा चालक को 20 साल की जेल
AajTak
नई दिल्ली में एक 74 वर्षीय रिक्शा चालक को दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 20 साल की कारावास की सजा सुनाई गई है. यह घटना 2021 में हुई थी. पीड़ितों की उम्र छह और सात साल थी.
नई दिल्ली में एक 74 वर्षीय रिक्शा चालक को दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में 20 साल की कारावास की सजा सुनाई गई है. यह घटना 2021 में हुई थी. पीड़ितों की उम्र छह और सात साल थी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने इस मामले में सजा पर सुनवाई की. अभियोजन पक्ष के अनुसार, दोषी ने कई बार दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ डिजिटल बलात्कार किया.
17 अप्रैल को जारी एक आदेश में अदालत ने कहा कि दोषी के इस कृत्य से पीड़ित लड़कियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है और यह उनके सामान्य जीवन को प्रभावित करेगा. अदालत ने मामले की गंभीरता, अपराध की प्रकृति और पीड़ित लड़कियों की कम उम्र को ध्यान में रखते हुए, दोषी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 (गंभीर यौन हमला) के तहत 20 साल की सश्रम कारावास की सजा दी.
अदालत ने पीड़ित लड़कियों को हुए नुकसान की भरपाई और उनके पुनर्वास के लिए प्रत्येक पीड़िता को 10.5 लाख रुपये, कुल 21 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया. यह मुआवजा पीड़ितों के लिए राहत और उनके भविष्य के लिए सहायता के रूप में दिया जाएगा.
क्या है धारा 376AB? पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376AB के तहत दोषी को सजा सुनाई गई. यह 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करती है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








