
दिल्ली: नवजात बच्चों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, अमीरों को 5 से 10 लाख में बेचे जाते थे मासूम
AajTak
द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को इस गिरोह के बारे में एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला था. इसके बाद पुलिस ने 20 संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले और करीब 20 दिन तक लगातार निगरानी की.
दिल्ली पुलिस ने एक इंटर स्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह पर आरोप है कि ये लोग राजस्थान और गुजरात से नवजात शिशुओं को चुराकर दिल्ली में 5 से 10 लाख रुपए में अमीर परिवारों को बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 3-4 दिन का नवजात शिशु भी बरामद किया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं- यासमीन और अंजलि, और एक पुरुष जितेंद्र शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की मास्टरमाइंड एक महिला सरोज है, जिसके इशारे पर ये लोग नवजात बच्चों की तस्करी करते थे.
पुलिस को मिला था इनपुट
द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को इस गिरोह के बारे में एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला था. इसके बाद पुलिस ने 20 संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले और करीब 20 दिन तक लगातार निगरानी की. इसके बाद इस तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ.
यह भी पढ़ें: 80 हजार से 5 लाख रुपये में बिकता था एक बच्चा... चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग के 7 मेंबर अरेस्ट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गैंग की लीडर सरोज के कहने पर अस्पतालों, झुग्गियों और गरीब इलाकों को टारगेट करते थे. वहां से नवजात बच्चों को चोरी कर दिल्ली लाते थे. बगैर किसी कानूनी प्रक्रिया के 5 से 10 लाख रुपए में अमीर दंपत्तियों को सौंप देते थे. ये दंपत्ति ऐसे थे जो संतान नहीं होने के कारण ऐसे बच्चों को गोद लेने को तैयार रहते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










