
दिल्ली नगर निगम ने 1 महीने में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 14000 हजार लाशों का अंतिम संस्कार
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी में मरने वालों की संख्या के जो आंकड़े दिल्ली सरकार ने दिए, उसके विपरीत नगर निगम ने बड़ी संख्या में लाशों का अंतिम संस्कार कराया है. नगर निगम की इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है, जिनकी जानें घर रहते हुए गईं. नगर निगम द्वारा इन्हें भी कोरोना सस्पेक्टेड मानते हुए अंतिम संस्कार की क्रिया कराई गई.
दिल्ली में कोरोना महामारी के कहर से पिछले एक महीने में 14000 से ज्यादा लोगों का नगर निगम ने अंतिम संस्कार किया है. अप्रैल के महीने के आखरी हफ्ते में सबसे ज्यादा मौते हुईं. दिल्ली नगर निगम के मुताबिक अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक दिन में 700 लोगों का नगर निगम के अलग-अलग क्रीमेशन ग्राउंड और कब्रिस्तानओं के अंदर अंतिम संस्कार किया गया. हालांकि दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में दिल्ली में अधिकतम मौत 450 से ज्यादा नहीं हुईं. सिर्फ अप्रैल के महीने की बात करें तो केवल उत्तरी दिल्ली नगर निगम में ही 5168 लोगों की मौत कोरोना से हुई, जिनमें से 2263 लोगों की मौत हॉस्पिटल में हुई और 2542 लोग वो हैं, जिनकी मौत घर पर हुई. इनकी लाशों का अंतिम संस्कार उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में किया. इसके बाद अगर बात करें साउथ दिल्ली नगर निगम की तो यहां पर भी 30 अप्रैल तक 3351 लोगों की मौत कोरोना महामारी से हुई, जिनका अन्तिम संस्कार साउथ दिल्ली के अलग-अलग क्रीमेशन ग्राउंड में किया गया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











